Explore

Search

October 28, 2024 1:49 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

पेड़ गिरने से घर में सोये एक महिला की हुई मौत,आधा दर्जन घायल

मोतिहारी।

मोतिहारी से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक पेड़ गिरने से घर में सोये लोगों में एक महिला की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना सुगौली नगर के वार्ड 12 अमीर खा टोला का बताया गया है। जहां मध्य रात्रि में पेड़ गिरने से घर में दबकर एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। विशाल आम के पेड़ गिरने से करीब पांच घर को नुकसान पहुंचा है। घटना में दो घर के लोग घायल हुए है। मृतका मोमिना खातुन के पति पुत्र व पुत्री घायल हो गए। वही एक अन्य परिवार के चार महिलाएं व बच्ची भी घायल हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी के माध्यम से ग्रामीणों के सहयोग से सभी को घर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि घर में दबे घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए असपताल पहुंचाया गया। वहीं सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक डा.आदित्य रंजन बताया कि घायलों को मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u