Explore

Search

October 28, 2024 1:48 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

बाढ़ से बचाव व तैयारी को लेकर प्रखंड अनुश्रवण समिति की हुई बैठक, समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

मोतिहारी।

बाढ़ से बचाव व तैयारी को लेकर सुगौली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक सीओ कुंदन कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्रखंड के विभिन्न पार्टी के नेता, जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल थे। मौके पर सीओ ने उपस्थिति जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं अवगत कराने की बात कही। जहां उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। वहीं बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों के बैठक में शामिल नहीं होने से जनप्रतिनिधियों ने आक्रोश जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही गई।

क्षेत्रीय सांसद के प्रतिनिधि के रुप में मौजूद नपं मुख्य पार्षद पति ने कहा कि अभी तो कुछ जगहों पर पानी प्रवेश किया है। यह तो शुरुआत है। बाढ़ अगस्त भी आ सकती है। अभी तो परेशानी झेलना बाकी है। उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। साथ हीं उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी अप्रैल में होना चाहिए। लेकिन उधर चुनाव का समय भी था। लेकिन इसको लेकर अभी भी समय है कि बाढ़ से बचाव को लेकर कुछ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धनही में क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत की जरूरी है। जो होना है उस दिशा में प्रयास करना चाहिए। वहीं बाढ़ आने पर प्रभावित लोगों की सूची सही होना चाहिए। जिस लिस्ट में गडबड़ी नहीं होना चाहिए। अगर बाढ़ की नौबत आती है तो सूचि सही होना चाहिए। जबकि चीनी मिल से निकलने वाली गंदा व जहरीली पानी को लेकर एक प्रस्ताव लाना चाहिए। जिसका बहुत सारे जनप्रतिनिधियों हामी भरी। वहीं क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि के रुप में मौजूद राजद नेता अखिलेश झा ने कहा कि ध्वस्त लालपरसा बांध से पानी बह रहा है। जिससे फसल को काफी क्षति पहुंचा है। जिसका जायजा लिया जाये और किसानों को उसका मुआवजा मिलना चाहिए। क्षतिग्रस्त बांध को बचाया जाए। जबकि सीतलपुर ढाला स्थित अंडपास में जलजमाव के कारण आवाजाही में हो रही परेशानी का समाधान किया जाए। वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी ने समस्याओं से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों से समाधान के दिशा में कार्य करने की बात कही। उपप्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह ने भी अपना बात रखा। जबकि नगर के मुख्य पार्षद नसरीन अली ने समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव दी।

उतरी छपराबहास के मुखिया प्रभू सहनी कुछ जगहों पर नदी कटाव, भवानीपुर में नदी बहने की स्थिति, सपहां सकूल के समीप नदी कटाव की स्थिति से अवगत कराया। पूर्व में भवानीपुर कटाव में करीब 50 घर कटी है कोई कार्रवाई नही हुआ है। जदयू नेता मो. साबिर ने अवगत कराया कि अमीर खां टोला में मस्जिद के पास कटावरोधी कार्य सही नही हो रहा है। वहीं बगहीं के मुखिया पति सोनालाल सहनी सहित मौजूद अन्य ने बगहीं में एक क्षतिग्रस्त पुल सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। भाकपा माले नेता भोला साह ने विभिन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि हमलोगों की बात नही सुनी जाती है। सुगौली चीनी मिल से निकलने वाली गंदा पानी फसल को क्षति पहुंचाती है।  कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हो सका। सुगौली से जूड़े बांध को मजबूती से बंधा जाए। जिस मांग को पारित किया जाए।

माकपा नेता धनंजय पूरी ने बताया कि यह नौबत प्रति वर्ष आती है। इसका स्थाई समाधान होना जाहिए। समय से बचाव की जरूरी है। ललन चौधरी ने नगर के मुख्य मार्ग में हो रही जलजमाव से मुक्त कराने की बात कही। मुखिया रंजीत झा ने गोड़ीगावां में सिकरहना नदी का दबाव व कटावरोधी कार्य करने की बात कही। वहीं उतरी मनसिंघा के मुखिया पति नईम खां ने कहा कि हमेशा बैठक होता है। समस्या को बताया जाता है पर समाधान नही होता है। गांव में जनप्रतिनिधि को गाली सुनना पड़ता है। मुखिया मुखिया प्रभाकर मिश्रा, अवधेश कुशवाहा, अनिरूध सिंह आदि ने भी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर बीडीओ तेप्रताप त्यागी, पीओ सतीष मिश्रा, ईओ धर्मेन्द्र कुमार, बीपीआरओ नाजीश प्रवीण, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सहनी, उप प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद यादव, रवि पासवान आदि मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u