मोतिहारी।
सुगौली के करमवा माधोपुर मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दुसरे दिन हर्षोल्लास माहौल में भगवान शिव के भजन कीर्तन के साथ पूजा अर्चना किया गया। साथ हीं भगवान का जयकारे लगाते हुए गांवों का परिक्रमा कर यज्ञ प्रारंभ किया गया। उसके उपरांत यज्ञ मंडप में निर्मित अलग-अलग सात वेदियों पर यजमान अपने पत्नी के से भगवान शंकर भगवान का विधिवत मंत्र उच्चारण करते हुए पुजा अर्चना कर के भगवान शिव को आवाह्न किया। सभी यजमान अग्नि मंथन के द्वारा अग्नि स्थापन किया। यज्ञ के आचार्य धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि यज्ञ के दुसरे दिन विधि पूर्वक पुजा अर्चना कर भगवान शिव का आह्वान किया गया है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु पहुंच कर भगवान के पुजा अर्चना में अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। यज्ञ के अध्यक्ष रामाकांत सिंह कुशवाहा ने बताया कि उक्त यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।
यज्ञ के मुख्य यजमान सुबोध कुमार मिश्रा, सुभद्रा देवी, आराधना मिश्रा, परमात्मा सिंह, शंभू भगत, राजदेव ठाकुर, राजकिशोर प्रसाद गुप्ता,यज्ञ व्यवस्था अध्यक्ष रामाकांत सिंह, कैलाश सिंह, महेश प्रसाद, रामकली भगत, सते यादव, राजेंद्र यादव, दरोगा ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
शिव मंदिर में नव शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ के पहले दिन हर्षोल्लास माहौल में जलयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जलयात्रा का प्रारंभ माधोपुर मंदिर से प्रारंभ कर विभिन्न गांवों का परिक्रमा करते हुए डुमरी गांव के करीब सिकरहना नदी उत्तर वाहिनी स्थल पहुंची। जहां नदी के किनारे आचार्य धीरेन्द्र पांडेय व पंडित रामाशंकर ओझा के द्वारा विधिवत पुजा अर्चना कराने के उपरांत श्रद्धालुओं ने जल भर कर शिव मंदिर पहुंचे। जहां पूजा अर्चना के बाद कलश स्थापना किया। इस दौरान जयमाता दी, जय शिव का नारा गुंजता रहा। जहां माहौल भक्तिमय बन उठा।
