साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा ने सरकारी स्कूल के बच्चों को आत्मरक्षा हेतु कराटे सिखाई
तेतरिया /पूर्वी चंपारण।
सरकारी स्कूल में गर्मी की छुट्टी चल रही लेकिन कमजोर और विशेष बच्चों के लिए विशेष कक्षा का आयोजन किया जा रहा है। रा. मध्य विद्यालय,तेतरिया में समर कैंप के तहत विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए मोटिवेशनल कार्यशाला एवं कराटे प्रशिक्षण का आयोजन कर बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक के रूप में साइकिल गर्ल से सुप्रसिद्ध अर्पणा सिन्हा और ख्वाब फाउंडेशन के संस्थापक मुन्ना कुमार का स्वागत मीना मंच और बाल संसद के बाल मंत्रियों ने बड़े ही गर्मजोशी से किया। वही शिक्षकों ने अंगवस्त्र ,माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किए।साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा एक पर्वतारोही के साथ कराटे प्रशिक्षित है और लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित करती है। श्रीमती सिन्हा ने विशेष कक्षा में उपस्थित लड़कियों को आत्मरक्षा हेतु लाइव कराटे कर टिप्स और टेक्निक बताई। विपरित परिस्थितियों में आत्मरक्षा हेतु अपने हाथ और पैर का कैसे इस्तेमाल कर दुश्मन को हरा सकते है,इसका सफल प्रशिक्षण दी। वही मुन्ना कुमार ने लक्ष्य निर्धारण हेतु मोटिवेट कर हौसला अफजाई किया।
कार्यक्रम के आयोजक अब्दुल कलाम ,महेश कुमार ने स्वागत भाषण से आगत अतिथियों और छात्रों का विशेष स्वागत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शिक्षक शिव कुमार ,सरवर हुसैन ,प्रमिला कुमारी ,तरन्नुम, निधि कुमारी ,अंजली कुमारी ,वीरेंद्र कुमार ने अपना सहयोग दिए तो वही बच्चों में रजनी कुमारी, अंजली शर्मा, अनिता कुमारी, किरण कुमारी, खुशबू कुमारी, सूरज कुमार ,अंशु कुमारी, सीमा कुमारी, गीतांजलि कुमारी, गुड़िया कुमारी,शालू कुमारी , वंदना कुमारी, रजनी कुमारी,डिंपल कुमारी ,बाल संसद सदस्य, मीना मंच सदस्या, आपदा प्रबंधन कमिटी शामिल रहे।




Total Users : 16136
Views Last 30 days : 2383
Views This Month : 1442