Explore

Search

October 7, 2025 2:57 pm

IAS Coaching

दुर्गा पूजा समिति सुगांव द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के सुगांव में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति सुगांव द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर है। जहां भव्य पंडाल का निर्माण आकर्षक ढंग से किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा पंडाल को बंगाल के कारीगरों द्वारा बेहद खुबसूरत बनाने का काम जारी है। जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बिंदु होगा। वहीं मुजफ्फरपुर के कारीगर द्वारा आकर्षक प्रतिमा बनाया जा रहा है। पूजा को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इसके लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य तत्पर है।

मोतिहारी-बेतिया मार्ग पर अवस्थित सुगांव दुर्गा मंडप में होने वाले पूजन के दौरान क्षेत्र के लोगों के अलावें दूर-दराज से भी श्रद्धालु काफी संख्या में यहां पर जुटते हैं। जहां नवरात्र के सभी दिनों में विधि विधान पूर्वक पूजा की जाती है। इस बार दुर्गा पूजा के दौरान सुसज्जित पूजा मंडप व पंडाल आकर्षण का मुख्य बिन्दु बनेगा। हालांकि यहां दुर्गा पूजा के लिए स्थायी बड़ा पूजा मंडप व कमरा का निर्माण हो चुका है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू झा ने बताया कि बेहद आकर्षक प्रतिमा निर्माण कराया जा रहा है। प्रतिमा का निर्माण व सजावट देखने लायक होगा। जिसके लिए मूर्तिकार अपने काम में लग गए हैं। इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। पूजा की भव्यता को लेकर विशेष ध्यान रहेगा। पूजा का यह 39 वां साल है। जिसकी तैयारी व सफलता को लेकर आयोजन समिति तत्पर है।

पूजा समिति के सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी पूजा को सफल बनाने एवं कुछ नया करने के लिए हमलोग दिन रात एक कर दिए है। कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। दुर्गा पूजा को लेकर भव्य व आकर्षक प्रतिमा व पंडाल व मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। जहां विधि विधान पूर्वक पूजन किया जाएगा। पूरे पंचायत वासियों सहित अन्य लोगों का इसमें सहयोग रहता है।

पूजा की तैयारी मे आयोजन समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष बबलु झा, सचिव गुलशन मिश्रा, विकेश झा, यजमान ऋषि मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा मुखिया, रंजित झा मुखिया, सरपंच रूपेश झा, बिकाऊ मिश्रा, संदीप मिश्रा, प्रभाकर झा, अखिलेश मिश्रा, अभिषेक झा, उत्सव कुमार सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य जोर से लगे है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u