Explore

Search

October 24, 2026 4:48 pm

IAS Coaching

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पुलिस हथियार आपूर्तिकर्ता को पता लगाने की कर रही कोशिश

 

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्यवाही । पुलिस हथियार आपूर्तिकर्ता को पता लगाने की कर रही कोशिश । गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र के बिनवलिया गाँव में रविवार की अहले सुबह छापामारी कर हृदया यादव के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. इस दौरान हृदया यादव घर से फरार हो गया जबकि पुलिस ने एक महिला रामजी यादव की पत्नी लालमूनि देवी को पकड़ लिया। जिसकी निशानदेही पर घर में छुपाकर रखे गये एक पिस्टल एक देशी बन्दूक व एक कट्टा सहित दो खाली मैगजीन बरामद किया गया.

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला लालमूनि देवी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही जारी है.थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि हृदया यादव की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है उसकी गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हो पायेगा कि हथियार का आपूर्तिकर्ता कौन है और किस उदेश्य से उसने हथियारों का संग्रह किया था.

इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनन्द ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिनवलिया निवासी हृदया यादव के यहां भारी मात्रा में हथियार रखा गया है जिसकी बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. रविवार की अहले सुबह पुलिस ने हृदया के घर पर छापामारी इसकी भनक लगते ही वह घर से फरार हो गया. इस दौरान पुलिस ने रामजी यादव की पत्नी लालमूनि देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसके निशानदेही पर घर में अवैध तरीके से छुपाकर रखा गया एक पिस्टल, एक एकनाली बन्दूक व एक कट्टा के साथ दो खाली मैगजीन बरामद किया गया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लालमूनि देवी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है.

छापामारी टीम में इंस्पेक्टर अशोक कुमार पाण्डेय,थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार प्रसाद, पीएसआई अजीत कुमार सिंह, रेणु कुमारी सहित अन्य लोग सामिल थे.

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u