Explore

Search

April 19, 2026 12:48 am

IAS Coaching

पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी,इश्तहार चिस्पाया

मोतिहारी।

सुगौली थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सुगौली थाना कांड संख्या 175/26 (पॉक्सो एक्ट) के तहत आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत इश्तहार का पुलिस ने शनिवार को विधिवत तामिला करा दिया है। थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस डफ व तासे के धून पर अभियुक्तों के घर इस्तेहार चिस्पाया।

पुलिस टीम ने सभी आरोपियों के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए इश्तहार चस्पा किया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। न्यायालय के निर्देश के तहत इश्तहार की प्रक्रिया पूरी की गई है, जिससे आरोपियों पर दबाव बनाया जा सके और वे जल्द आत्मसमर्पण करें।

उन्होंने साफ कहा कि यदि आरोपियों ने शीघ्र सरेंडर नहीं किया, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है।

वहीं स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि जल्द से जल्द कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u