Explore

Search

November 10, 2026 11:05 pm

IAS Coaching

डीएम और एसपी ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, स्टेशन प्रबंधक को दिए जरूरी निर्देश

मोतिहारी।

 

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से घर लौट रहे यात्रियों और छठव्रतियों की सुविधा तथा सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तीन दिनों के भीतर आज दूसरी बात बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन परिसर, दोनों प्लेटफॉर्म, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और यात्रियों की सुविधा की व्यवस्था देखी गयी।
स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी लगातार उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) प्रणाली के माध्यम से दी जाए ताकि यात्रियों में किसी प्रकार का भ्रम न फैले। इसके अलावा, यात्रियों के बैठने, पीने के पानी और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

त्यौहार के दौरान प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के सहयोग से बापूधाम स्टेशन परिसर में दोनों तरफ अस्थायी होल्डिंग एरिया (यात्री सुविधा केंद्र) का निर्माण किया जा रहा था जिसका डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया और इस कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा गया ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले सुरक्षित और आरामदायक स्थान पर रोका जा सके, जिससे असुविधा जैसी स्थिति न बने। पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्लेटफार्म नंबर 01 एवं प्लेटफार्म नंबर 02 के तरफ के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया।

यात्रियों की अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर मोतिहारी पुलिस द्वारा एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को नशाखुरानी, झपटमारी और असामाजिक तत्वों से बचाने के लिए मुफ्त नाइट बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्मों के बाहर उपलब्ध रहेगी, ताकि लोग सुरक्षित अपने घरों तक पहुंच सकें।
स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u