Explore

Search

October 18, 2026 5:33 am

IAS Coaching

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर दिए गए जरूरी निर्देश

मोतिहारी।

दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज शहर के छतौनी सहित पिपराकोठी स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया एवं इस दौरान वहां को सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए कई निर्देश दिए गए। छतौनी में पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण को लेकर यहां लगने वाले मेला के साथ-साथ झूला एवं अन्य मनोरंजन के साधनों गहन विमर्श किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा झूला एवं बच्चों के मनोरंजन के अन्य साधनों को मेला से हट कर अलग करने का निर्देश दिया गया। यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया। पार्किंग के लिए अलग से जगह चिन्हित कर वहां पार्किंग संबंधी फ्लेक्स लगाने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़ नियंत्रण एवं अन्य व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी साथ ही सिविल ड्रेस में भी फोर्स मौजूद रहेगी। पूजा पंडाल के संचालकों को निर्देश दिया गया कि अग्निशमन विभाग से फायर संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे।

पिपराकोठी में पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी को वहां के निर्माण कार्य की मजबूती की जांच कर लेने का निर्देश दिया गया।
यहां से लौटने के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक छतौनी बस स्टैंड के पास स्थित नेहरू स्टेडियम गैर और वहां भी भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर नगर आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मोतिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टाउन थाना और छतौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u