Explore

Search

October 7, 2025 5:09 pm

IAS Coaching

हवा के साथ हुई भारी बारिश से फसल को पहुंचा क्षति, किसान मायूस

मोतिहारी।

 

जिले के सुगौली में किसान अपनी फसल की क्षति देख छाती पीट रहे है। जिन्हे भविष्य की चिंता सताने लगी है। तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश किसानों के आरमान पर पानी फेर दिया। जहां अत्याधिक बारिश से फसल नुकसान हुआ है तो वही पेड पौधे को भी नुकसान पहुंचा है। सुगौली के विभिन्न जगहों पर बड़े संख्या में छोटे बड़े पेड़ गिर गया। वहीं कई मार्गों में भी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है।

 

मुसलधार बारिश से धान फसल व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। जिससे किसान चिंतित है। अधिकांश खेतो में लगी धान की फसल जमीन पर लेट गये है। धान की फसल पककड तैयार था। किसान कटनी के फिराक में थे। इसी बीच शनिवार को हुई भारी बारिश किसानों के जख्म पर नमक छिडकने का काम किया। किसान लहलहा रही धान की फसल को देख खुश थे, लेकिन हवा के झोके के साथ हुई बारिश किसानो को दुख दे गया। प्रखंड के किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।

स्थानीय किसान हरेन्द्र प्रसाद, उमेश प्रसाद, अमिका यादव, कृष्णा प्रसाद ने बताया कि यह बारिश फसल को भारी क्षति पहुंचाया है। अब लगता है धान खेत में हीं सड़ जाएगा। इख का भी वही हाल है। एक तो समय पर बारिश नहीं हुई। बारिश हुई भी तो फसल को ले डूबे। तेज बारिश के कारण आज दुसरे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप हरहा। शनिवार के अहले सुबह से ठप पडी बिजली आपूर्ति रविवार के दोपहर तक चालू नहीं हो सका। जिससे सुगौली के विभिन्न गांवो में बिजली आपूर्ति ठप रहा। जिससे लोगो की परेशानी बढ गई है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u