मोतिहारी।
आगामी 23 मई को दोपर डेढ बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुगौली में आगमन होगा। उनके आगमन की खबर पर स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। सीएम योगी आदित्यनाथ नगर के धनही महादेव टोला स्थित एमजेके स्टेडियम में पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी डा. संजय जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. सजय जायसवाल , पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारी व अन्य विन्दुओं को लेकर रूपरेखा तैयार किया किया। मौके पर एनडीए प्रत्याशी श्री जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं यूपी के सीएम की आगमन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व उत्साह देखा जा रहा है। आम लोग भी उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यूपी के सीएम श्री योगी की आगमन व कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जूट गए है। मौके पर भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, शैलेन्द्र मिश्र, विकास शर्मा, महेश मिश्रा, संजय संजू, राम एकबाल प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।
इसकी जानकारी देते हुए भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि आगामी 23 मई को उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुगौली में आगमन होगा। जो एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। वह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व आमलोगों में भी काफी उत्साह है। जिनके ओजस्वी भाषण सुनने के लिए स्थानीय लोग इंतजार कर रहे है।




Total Users : 14715
Views Last 30 days : 2469
Views This Month : 1685