Explore

Search

February 11, 2026 4:40 am

IAS Coaching

इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में ठोके 175 रन

 इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में ठोके 175 रन

भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत लिया. हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर इंग्लैंड को 100 रन से हराते हुए आयुष म्हात्रे की टीम ने फाइनल अपने नाम किया। टीम इंडिया के बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने इस खिताबी मुकाबले में सिर्फ 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और साबित कर दिया कि भारत का फ्यूचर सुरक्षित हाथों में है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 411 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

सेमीफाइनल में फिफ्टी ठोकने के बाद फाइनल में उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ और वैभव ने 15 चौके-15 छक्के की मदद से 80 गेंद में 175 रन कूट दिए. इस खब्बू विस्फोटक बैटर ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शायद सबसे प्रभावशाली पारी खेली. यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है। सेमीफाइनल में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तेजतर्रार 68 रन बनाए थे। इस तरह वह 439 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u