मोतिहारी।
जिले में शबे-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी अकीदत और एहतराम के साथ इबादत की। इस अवसर पर क्षेत्र की सभी मस्जिदों में विशेष नमाज़, कुरआन-ख़्वानी और दुआओं का सिलसिला रात भर जारी रहा। वहीं सुगौली नगर के मुख्य बाजार स्थित मस्जिद, सुगौली गांव की मस्जिद, चीनी मिल मस्जिद सहित अन्य सभी मस्जिदों में रौनक बनी रही।
बड़ी संख्या में रोजेदार और नमाजी देर रात तक मस्जिदों में मौजूद रहकर अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी और मुल्क में अमन-चैन की दुआ करते नजर आए। रात भर इबादत के बाद बुधवार की सुबह मगरिब की नमाज के पश्चात लोगों ने कब्रिस्तानों का रुख किया। जहां अपने मरहूम रिश्तेदारों की मगफिरत के लिए फातिहा और दुआएं पढ़ी गईं। इस दौरान माहौल पूरी तरह रूहानी बना रहा।
शबे-ए-बरात को लेकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण देखा गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इस पवित्र रात को आत्ममंथन और इबादत की रात बताया।
मौके पर मामून अली,अली रजा,एहतेशाम अली,अजहर आलम,शेख सद्दाम,अर्स बाबू,शेख अमन,शेख अबुलेंस सहित कई लोग मौजूद रहें।


