Explore

Search

September 7, 2026 4:10 pm

IAS Coaching

पूर्व में जब्त किए गए देशी एवं विदेशी शराब पर पुलिस की बुल्डोजर चली

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पूर्व में जब्त किए गए देशी एवं विदेशी शराब पर पुलिस की बुल्डोजर चली। विभिन्न मामले में जब्त किए गए देशी व विदेशी शराब को थाना परिसर में विनिष्ट किया गया। यह कार्रवाई सीओ सह मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार एवं थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। इस दौरान ग्यारह मामले में जब्त किए गए 4276 लीटर विदेशी शराब और 403 लीटर देशी शराब को नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और वीडियोग्राफी के साथ प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया।

 

थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि ग्यारह मामले में जब्त किए गए देशी और विदेशी शराब को विनष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार गश्त, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब से जुड़े मामलों में आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u