Explore

Search

February 11, 2026 4:40 am

IAS Coaching

उद्यमियों को मिलेगा हर संभव सहयोग, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन – जिलाधिकारी

मोतिहारी।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3’ के तहत औद्योगिक विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में “उद्यमी संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने भागीदारी की और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। उद्यमी संवाद में स्थानीय उद्यमियों ने जिले में उद्योगों की स्थापना, सुचारू संचालन एवं विस्तार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण द्वारा नियमित इस प्रकार का विमर्श किया जाएगा, जिससे उद्यमी अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचा सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह संवाद नए उद्यमियों के लिए नई संभावनाओं और अवसरों का द्वार खोलता है और इसके माध्यम से पूर्वी चंपारण जिले को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास सभी के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उद्यमियों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने विभिन्न प्रकार की लाइसेंसिंग, भूमि आवंटन, बिजली कनेक्शन, कर संबंधी मुद्दों और विभागीय समन्वय जैसी विभिन्न समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निशमन, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा, माप-तौल जैसे विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तथा भूमि परिवर्तन से संबंधित मुद्दों की नियमित निगरानी की जाएगी। इससे उद्यमियों को समय पर सभी आवश्यक अनुमतियां मिल सकेंगी और उनके कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। साथ ही, बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत विभाग के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे उद्यमियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए किसानों को बाजार से जोड़ने (मार्केट लिंकेज) और भंडारण से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इससे न केवल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर कृषि आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को नियमित रूप से जिला प्रशासन के साथ साझा करें ताकि पूर्वी चंपारण को में एक सहज वातावरण का निर्माण कराया जा सके।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u