Explore

Search

February 11, 2026 6:24 am

IAS Coaching

पूर्वी चंपारण में शीतलहर का कहरः 7 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान

पूर्वी चंपारण में शीतलहर का कहरः 7 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान

मोतिहारी।
अत्याधिक ठंड के कारण जिले में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पूर्वी चंपारण जिले में कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने इस संबंध में नया – आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले शैक्षणिक गतिविधियों पर 3 जनवरी तक रोक लगाई गई थी, लेकिन मौसम की स्थिति में सुधार न होने के कारण इस अवधि को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। यह प्रतिबंध कक्षा 12वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा। प्रशासन का मानना है कि वर्तमान में जारी शीतलहर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है, इसलिए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं को दी गई छूट हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं संचालित हो रही हैं या परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जा रही हैं, उन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सामान्य शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित रखें और आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत यह आदेश निर्गत किया है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, शिक्षा पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को आदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है ताकि अभिभावकों और छात्रों तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u