Explore

Search

February 11, 2026 4:40 am

IAS Coaching

मानव व्यापार (ट्रैफिकिंग), बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम रोक थाम हेतु स्कूली बच्चों/बच्चियों के बिच जागरुकता कार्यशाला आयोजित

मानव व्यापार (ट्रैफिकिंग), बाल यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम रोक थाम हेतु स्कूली बच्चों/बच्चियों के बिच जागरुकता कार्यशाला आयोजित

मोतिहारी।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एस एस बी 47वी वाहिनी रक्सौल एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की संयुक्त तत्वधान में जागरुकता कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार के द्वारा बोर्डर क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल में बच्चों बच्चियों के ट्रैफिकिंग रोक थाम हेतु जागरुग किया जा रहा हैं उनके द्वारा मानव व्यापार ट्रैफिकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया मानव व्यापार (ट्रैफिकिंग), बाल यौन शोषण तथा बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बच्चों को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा ऐसे अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी देना था ताकि बच्चे उसकी शिकार ना हो पाए खास कर बच्चों को सोशल मीडिया का प्रयोग सही इस्तेमाल के लिए करें क्योंकि बच्चे बच्चिया मानव तस्कर का शिकार हो रही हैं सोशल मीडिया के माध्यम से।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा मानव व्यापार ट्रैफिकिंग बाल यौन, बाल विवाह के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सरल भाषा में बताया गया कि मानव तस्करी, बाल यौन शोषण और बाल विवाह क्या हैं, इनके खतरे क्या हैं तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में वे किस प्रकार सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को गुड टच–बैड टच, सुरक्षित व्यवहार, भरोसेमंद व्यक्ति की पहचान तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, प्रयास हेल्प लाइन नंबर –9289692023 ,जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी दी गई। ये कार्यक्रम लगातार चलाई जाएगी। दिनांक 2 फरवरी को डंकन अकैडमी में संपन्न किया गया। मंगलवार को भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा उच्च मध्य विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम संपन्न किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह मानव व्यापार ट्रैफिकिंग, बाल यौन, बाल विवाह जैसी गंभीर मुद्दों को देखते हुए हमारे विद्यालय में बार बार ये कार्यक्रम होना चाहिए ताकि बच्चे जागरूग हो सके इसके लिए एस एस बी 47th वी वाहिनी रक्सौल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार, प्रयास संस्था, व टिम को धन्यवाद देता हूं।
मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टिम से ख़ेमराज, अरविंद द्विवेदी, नीतू कुमारी, सरिता, प्रयास के सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, स्कूल शिक्षक, शिक्षिका, व सैकड़ों के संख्या में बच्चे बच्चिया उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u