मोतिहारी।
सुगौली रेल पुलिस ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से 85 पीस विदेशी शराब की बोतल बरामद किया है। रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत पुलिस ने ट्रेन के एस-6 कोच में एक लावारिस हालत में रखा ट्रॉली बैग बरामद किया। जब पुलिस ने बैग को खोलकर तलाशी ली तो उसके अंदर 180 एमएल के कुल 84 फ्रूटी पैक तथा 375 एमएल की एक बोतल रॉयल स्टेज शराब बरामद हुई। प्रथम दृष्टया यह शराब तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही प्रतीत होती है। रेल पुलिस ने शराब को जब्त कर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
छापेमारी अभियान में सिपाही मदन पासवान, कांस्टेबल एसके सिंह एवं महिला कांस्टेबल अंजली कुमारी शामिल थे। रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ रेल क्षेत्र में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी या इससे जुड़े किसी भी अवैध कार्य में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।




Total Users : 16031
Views Last 30 days : 2420
Views This Month : 1316