Explore

Search

April 20, 2026 2:57 pm

IAS Coaching

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मोतिहारी।

“बिहार अग्निशमन सेवा” पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा 14 अप्रैल 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन फिट इंडिया मुवमेंट के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोतिहारी से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय स्कूल के सैकड़ों छात्र एवं छात्राएँ भाग लिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी ्तृप्ति सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन में भाग ले रहे प्रतिभागीयों को रवाना किया। साईक्लोथॉन कचहरी चौक, बलुआ, सदर अस्पताल होते हुए टाउन थाना चौक होते हुए पुनः पुलिस कार्यालय के समीप वापस आयी।
इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में (1) धर्मवीर कुमार, (2) मणिकान्त कुमार पटेल, (3) एस.पी. लाल कुमार एवं महिला वर्ग में (1) बेबी कुमारी (2) अप्पी कुमारी (3) साक्षी कुमारी प्राप्त किये जिन्हें मेमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र से जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रीमति तृप्ति सिंह परिक्ष्यमान जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुश्री प्रिया कुमारी, अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी सुश्री सुनिति कुमारी एवं रंजीत कुमार द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को अग्निशमन कर्मियों द्वारा अग्नि सुरक्षा परामर्श एवं लिफ्‌लेट/पंपलेट के माध्यम से जागरूक किया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u