Explore

Search

April 21, 2026 2:17 pm

IAS Coaching

तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर: सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी कला से सीएम सम्राट चौधरी को बधाई

बिहार में उदय हुआ “कमल युग” मशहूर कलाकार मधुरेंद्र ने तरबूज पर सम्राट को दी यूं बधाई, तरबूज पर उकेरी राजनीति की तस्वीर

पटना।

कला और रचनात्मकता का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिला जब देश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी प्रतिभा से सबको चौंका दिया। बिहार में एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चयन के बाद उन्होंने तरबूज पर शानदार कलाकृति बनाकर उन्हें अनोखे अंदाज में बधाई दी हैं। बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण के पूर्व ही इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने करीब 10 घंटे की कड़ी मेहनत से 6 किलो 800 ग्राम के बड़े तरबूज पर बेहद बारीक नक्काशी की है। उन्होंने अपनी तेज धार वाले चाकू से इतनी सूक्ष्म कला उकेरी कि उसमें बिहार के लिए भाजपा के प्रथम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की स्पष्ट और आकर्षक तस्वीर उभरकर सामने आई। खास बात यह रही कि इस कलाकृति में उन्हें कमल के साथ उदय होते हुए दर्शाया गया, जो भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह भी है।

कलाकार मधुरेंद्र द्वारा इस बेहद खूबसूरत कलाकृति पर “बधाई हो सम्राट” संदेश भी उकेरा गया, जिसने इसे और खास बना दिया। यह पहली बार माना जा रहा है कि बिहार में किसी कलाकार ने इस तरह तरबूज पर इतनी राजनीतिक और प्रतीकात्मक कला प्रस्तुत की हो। मधुरेंद्र अक्सर कभी रेत पर तो कभी पीपल के हरे पत्तों पर तो कभी मिट्टी पर लेकिन इस बार अपने नए प्रयोग में एक तरबूज पर अपनी कला के जरिए देश की महान हस्तियों को सम्मान देते हुए नजर आये हैं।

इस अनोखी कला का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आम लोगों से लेकर कई राजनीतिक हस्तियों तक ने मधुरेंद्र की इस रचनात्मक पहल की जमकर सराहना की है। मधुरेंद्र कुमार की यह कलाकृति न सिर्फ उनकी कला कौशल का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कला के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक संदेश कितने प्रभावशाली तरीके से दिए जा सकते हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u