बिहार में नई सरकार गठन के बाद सुगौली के विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात किया। पटना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कुछ समय तक चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई। बैठक के दौरान सुगौली विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं और लंबित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जहां विधायक ने क्षेत्रीय समस्या और मुद्दों से अवगत कराया।
विधायक श्री गुप्ता ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तेज करने की मांग रखते हुए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई। इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को केवल शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि संगठनात्मक समन्वय के रूप में भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस तरह की बैठकों से क्षेत्रीय विकास को गति मिल सकती है।


