Explore

Search

April 20, 2026 2:34 pm

IAS Coaching

एनएच पर बेलगाम रफ्तार से बढ़ा हादसों का खतरा,थानाध्यक्ष से शिकायत

मोतिहारी।

सुगौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही में परेशानी को लेकर स्थानीय व्यवसायियों ने अधिकारियों को अवगत कराया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित आवाजाही से आमजन के बीच भय का माहौल गहराता जा रहा है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर बालू-गिट्टी से लदे भारी वाहनों की तेज गति के कारण बाजार, स्कूल और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह-शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है,जब स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सड़क पार करते हैं।
इसी समस्या को लेकर थाना क्षेत्र के व्यवसायियों एवं बुद्धिजीवी ने थानाध्यक्ष अनिश कुमार सिंह से मिलकर वार्तालाप किया एवं एक आवेदन सौंपकर चिन्हित स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि यदि आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं गति नियंत्रण के उपाय किए जाएं तो दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। लोगों का मानना है कि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित होने से न केवल हादसों में कमी आएगी, बल्कि पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
वहीं दूसरी ओर, थाना क्षेत्र में कुछ चाय दुकानों के केबिन में युवकों को अवैध मादक पदार्थ बेचे जाने की शिकायत भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए पुलिस से त्वरित जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
ग्रामीण और व्यसायियों ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस और संबंधित विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेंगे, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले ही प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

मौके पर प्रियांशु सर्राफ, सत्यनारायण अग्रवाल, मो. इरशादुल्लाह उर्फ राजा, संदीप अग्रवाल, नारायण प्रसाद गुप्ता, राजन कुमार, सागर खंडेलवाल, ओम प्रकाश शर्मा, प्रभात कसेरा, नवीन कुमार, अजीत बरणवाल, अंकुर चौधरी, अनूप सर्राफ, मुरारी कुमार, मामून अली, शेख दाऊद सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u