सुगौली के महादेव टोला स्थित शिवालय मंदिर परिसर में केशरी जागरुकता अभियान द्वारा स्व. डॉ शम्भू शरण प्रसाद की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां बड़े संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। मौके पर कई चिकित्सक मौजूद रहे। जो रोगियों का जांच कर उचित सलाह दिया। इसके साथ हीं दवा वितरण भी किया गया। शिविर में एक मरजेंसी डायरिया के मरीज भी पहुंचा। जिन्हें पानी चढ़ाया गया और आवश्यक दवा दी गई। जो स्वस्थ होकर अपने घर लौटा।
इस शिविर में डॉ कौशल्या केशरी, डॉ प्रताप कुमार, डॉ. सुनीता गुप्ता, कणक केसरी की उपस्थिति रही। डॉ कौशल्या केशरी ने बताया कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि शिविर में करीब दो सौ लोगों का मुफ्त इलाज, मुफ्त शुगर जांच, उच्च रक्तचाप जांच एवं मुफ्त दवा का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज उच्च रक्त चाप, मौसमी सर्दी खांसी, जोड़ का दर्द से ग्रसित पाए गए। स्वास्थ्य जांच के साथ हीं साफ सफाई एवं खान पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
कनक केशरी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का जांच करके उन्हें दवा देने के साथ-साथ उन्हें दवा कैसे इस्तेमाल करके इसको लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी कार्य करती है। आगे इस शीविर के माध्यम से लोग महत्वपूर्ण जानकारियां जानना चाहते हैं तो संस्था के द्वारा कृषि से संबंधित किसानों को अच्छी सलाह देने का काम भी करेंगी। जिससे किसान खेती सही तरीके से कर सकें और पैदावार को अच्छी तरह दुगनी बढ़ा सकें। डॉ प्रताप कुमार व डॉ सुनीता गुप्ता ने जांच के दौरान मरीजों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श देते हुए पेट, लीवर, शुगर, बीपी सहित अन्य रोगों की जांच की गई। साथ ही, उनके बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, भाजपा नेता अंकुर चौधरी, शत्रुंजय शास्त्री, अशोक कुमार गुप्ता, रौशन झा, सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।




Total Users : 17212
Views Last 30 days : 1349
Views This Month : 530