मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में रबी मौसम की फसल कटनी प्रयोग के सफल संपादन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एकदिवसीय कृषि आवृत्ति चर्चा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित जिला सांख्यिकी कार्यालय के कर्मी गण उपस्थित हुए।
जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कृषि सांख्यिकी के आंकड़े सरकार द्वारा संबंधित फसल की उत्पादकता, उत्पादन की मात्रा,आयात निर्यात नीति का निर्धारण, अनाज का भंडारण, कृषि एवं कृषि से संबंधित आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, कृषि नीति के निर्धारण आदि का आधारशिला साबित होती है। अतः ससमय कार्यों का निष्पादन तथा आंकड़ों का संग्रहण कर प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित किया जाए।
जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि इस कार्य में शुद्धता एवं समयबद्धता का ध्यान रखा जाना अपेक्षित है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अशोक कुमार,सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पप्पू कुमार तथा श्री कौशल कुमार अवर सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर फसल कटनी प्रयोग,फल एवं सब्जी कटनी प्रयोग, जींस बार खेसरा पंजी, भूमि उपयोग विवरणी एवं द्रुत सर्वेक्षण पर विशेष जानकारी दी गई।




Total Users : 17214
Views Last 30 days : 1351
Views This Month : 532