Explore

Search

March 17, 2026 9:10 am

IAS Coaching

जेपी के गांव सिताबदियारा से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा

सारण।

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से राज्यव्यापी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के प्रति जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के रूप में जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करना है। बिहार को बदहाली से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाने का सपना लेकर प्रशांत किशोर एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकले हैं।

बिहार बदलाव यात्रा शुरू करने से पहले प्रशांत किशोर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सारण जिले के शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सिताब दियारा के लिए रवाना हो गए। सिताब दियारा पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पैतृक घर का दौरा किया। जेपी के घर की जर्जर हालत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जेपी के नाम पर उनके अनुयायी अपने घरों में एसी (A.C) चला रहे हैं और यहां सिताब दियारा में उनके घर में अंधेरा है। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमसे चंदा लेकर जेपी जी के घर में बिजली बहाल करें। मैं यहां जेपी के जर्जर घर को देखने नहीं आया हूं, मैं लोकनायक की जन्मस्थली से प्रेरणा लेने आया हूं। लेकिन यहां की हालत देखकर बिहार में बदलाव की मेरी बात और मजबूत हो जाती है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u