मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड के श्रीपुर चौक पर आयोजित वासंतीक दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को हर्षोल्लास माहौल में जलयात्रा निकाली गई। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ निकली जलयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न जगहों पर जल यात्रियों का लोगों ने स्वागत किया। वहीं जय माता दी, जय मां दुर्गे की नारा गुंजती रही। जलयात्रा आमवा मन पहुंचा। जहां पूजन अर्चना के बाद जलभरी किया गया। जलभरी के बाद जलयात्रा पुनः जलयात्रा पूजा स्थल पहुंचा। जहां विधि पूर्वक पूजा किया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया पति बुचुन तिवारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बबलू तिवारी, देवलाल यादव, राजकुमार पटेल, शिवजी साह, संदेश यादव, गुडू सिंह, आशुतोष सिंह, अंजन कुमार यादव, रामाशीष महतो, नवीन कुमार, दिलीप तिवारी, सुरज कुमार, रमेश महतो, रामबाबू महतो, बजरंगी ठाकुर, कौशल सिंह, अमित कुमार पटेल, अर्जुन कुमार यादव, अंजन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसको लेकर भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के निर्माण में कारीगर जोर शोर से लगे है। वहीं पूजा को सफल बनाने में आयोजन समिति के सभी सदस्य जोर शोर से लगे है। दोनों जिला के सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ उमड़ती है। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव सहित पश्चिमी चंपारण जिला क्षेत्र के लोग भी पूजा अर्चना करने और खेल तमाशा का आनंद लेने पहुंचते है। बिते पन्द्रह साल से चैत्र नवरात्र के अवसर पर यहां दुर्गा पूजा का आयोजन होते आ रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू तिवारी ने बताया कि दुर्गा पूजा की सफलता को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस अवसर पर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल तमासे का आयोजन किया जा रहा है।




Total Users : 17213
Views Last 30 days : 1350
Views This Month : 531