मोतिहारी के रोईन क्लब स्थित ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी, प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी, ट्रैफिक डीएसपी एवं थाना प्रभारी टाउन थाना, छतौनी थाना, रघुनाथपुर थाना,बंजरिया थाना के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की गई। जिसमें शहर को जाम से मुक्ति दिलाने एवं ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए गहन मंथन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि ऑटो चालक संघ के साथ बैठक कर जाम से मुक्ति के संबंध में निर्णय लिया जाए साथ ही नगर निगम अपने स्तर से भी इसके लिए विकल्प की तालाश करे।
मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध अभियान चलाने एवं विधि व्यवस्था के मद्देनजर विशेष छापामारी दल के गठन का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों का दुरुपयोग युवाओं में बड़ा भटकाव ला रहा है। इसके रोकथाम के लिए कारगर उपाय किए जाएं। आम लोगों से फीडबैक लेकर वैसे स्थान को चिन्हित करते हुए वहां लगातार छापेमारी की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरुद्ध भी अभियान चलाई जाए। होटल,लॉज, हॉस्टल सहित अन्य ठहराव स्थलों की भी लगातार जांच की जाए और गड़बड़ी मिलने पर नियम संगत कठोर कार्रवाई की जाए।




Total Users : 17213
Views Last 30 days : 1350
Views This Month : 531