Explore

Search

April 20, 2026 2:58 pm

IAS Coaching

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री का भव्य स्वागत किया

मोतिहारी।

सुगौली रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैश्रण पहुंचे। स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पर उतरने के बाद सांसद डॉ. संजय जयसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेतायों ने रेलमंत्री का भव्य स्वागत किया। रेलमंत्री ने रेलवे अधिकारियों से स्टेशन पर हो रहे विकास कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए उतरकर उसका जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं जनप्रतिनिधियों ने रेलवे से जुड़े मुद्दे को लेकर रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यहां कई तरह के विकास कार्य हो रहे है।यात्री को किसी तरह की परेशानी नही हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। सुगौली स्टेशन का चौमुखी विकास होगा। सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा सुगौली स्टेशन पर विकास कार्य का शुभारंभ किया गया था। यहां बहुत काम हो रहा है। जो भी कम जरूरी होगा उसे अवश्य पूरा किया जाएगा। रेलमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यबाद है कि मेरे आग्रह पर यहां रुके और लोगों से मिले। मेरे आग्रह पर रेल मंत्री ने कई काम किया है। मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सराफ, भाजपा नेता विकास शर्मा, सुगन साह, राजेश्वर ठाकुर, अशोक सोनी, बबलू गुप्ता, रवि पासवान, महेश मिश्र, गंगा राम सहित कई मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u