Explore

Search

March 15, 2026 11:43 pm

IAS Coaching

भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री का जयंती मनाया

मोतिहारी।

सुगौली में भाजपा के अलग अलग मंडल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती मनाया गया। जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड के करमैनी चौक पर दक्षिणी भाजपा मंडल द्वारा समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। नवमनोनित भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी मनाया गया। जहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में पूर्व पीएम का जयंती मनाया गया।

भाजपा सुगौली नगर मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता के अध्यक्षता में भाजपा विधान सभा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जयंती मनाया गया। जहां उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र साहनी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी जब बोलते थे तो लगता था उनकी वाणी में भारत बोल रहा है। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और युगदृष्टा, हम सबके आदर्श वाजपेयी जी राष्ट्रीय उत्कर्ष और समाज कल्याण को समर्पित उनका जीवन हम सबके लिए जीवंत राष्ट्र प्रेम और प्रेरणा का स्रोत है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u