Explore

Search

March 15, 2026 11:09 pm

IAS Coaching

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का दो दिवसीय 24वां जिला सम्मेलन आयोजित

मोतिहारी।

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का दो दिवसीय 24वां जिला सम्मेलन नगर के सरगम मैरेज हॉल में किया गया। कार्यक्रम का आगाज  खुले अधिवेशन के साथ शुरू किया गया। जिसमें पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में माकपा के कई वरिष्ठत्र नेता भाग लिए। अधिवेशन को संबोधित करते हुए सुगौली के पुर्व विधायक सह माकपा के वरिष्ठ नेता रामाश्रय सिंह ने पुराने संघर्षों के इतिहास को याद कराते हुए सुगौली समेत पुरे बिहार में गरीबों किसानों मजदूरों को एकजुट कर संप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करना हीं एक मात्र शेष रास्ता बताया। उन्होंने पार्टी के इतिहास व माकपा के वरिष्ठ साथियों के संबंध चर्चा करते हुए कहा कि यह सफल आयोजन आप सभी की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। बिहार राज्य कमेटी के मंत्री ललन चौधरी ने भाजपा के संप्रदायिक षड्यंत्रों से चम्पारण के लोगों को सावधान करते हुए किसानों मजदूरों को एकजुट कर उनके हक की लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया। राज्य सचिवमंडल के प्रभुराज नारायण राव ने वर्तमान परिस्थितियों में अपने साथियों को चुनौती स्वीकार कर दायित्व का निर्वाह करते हुए पार्टी के कामों को आगे बढ़ाते रहने का आह्वान किया।

सभा को जिला मंत्री सत्येन्द्र मिश्र, सचिवमंडल के बंकिम चन्द्र दत्त, मुकेश कुमार, संतोष कुमार ने संबोधित करते हुए जिले के बंद चीनी मीलों,रवी की खेती के लिए आवश्यक खाद बीज, क्रय केंद्र, कर्ज माफी, रोजगार पलायन बाढ़ सुखाड़ के सवालों को उठाया और सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में इसके लिए योजना बना कर संघर्ष में उतरने का आह्वान किया। सभा को स्वागत समिति के कोषाध्यक्ष एजाजुल हक, स्वागताध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता ध्रुव त्रिवेदी एवं संचालन साथी धनंजय पुरी ने किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u