Explore

Search

March 15, 2026 11:07 pm

IAS Coaching

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना अन्तर्गत लाभुकों को राशि एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण

मोतिहारी।

समाहरणालय स्थित डॉ राजेन्द्र भवन में जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं बिहार लघु उद्यमी योजना अन्तर्गत लाभुकों को राशि एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री लाल बाबु गुप्ता, उप महापौर, मोतिहारी नगर निगम के अतिरिक्त उद्योग विभाग के पदाधिकारी यथा आशुतोष कुमार झा, राजन किशोर, पंचम कुमार सिन्हा, अरमान अली, उमाशंकर कुमार उपस्थित रहे। जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अन्तर्ग 2022-23 के कुल-6 लाभुकों को द्वितीय किस्त का कुल-24 लाख रूपये, वर्ष 2023-2024 के कुल-48 लाभुकों को द्वितीय/तृतीय का कुल-145 लाख रूपये एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के कुल-60 लाभकों को कुल-60 लाख रूपये का चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 07 लाभुकों यथा श्रीमती किरण कुमारी, अखलाक अहमद, संजीव कुमार, मंटुन गिरी, धनधारी पंडित, नवीन कुमार, विपुल कुमारी को परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि योजनान्तर्गत, जो राशि प्रदान की जा रही है, उससे सभी उद्यमी अच्छे से रोजगार को बढायें एवं अधिक-से अधिक रोजगार सृजित करें। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के द्वारा कहा गया की सभी लाभुक अच्छे से उद्यम को संचालित करें एवं आगे बढंे। उद्यमीयों को आगे बढ़ने में उद्योग विभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र के सभी पदाधिकारियों के द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ सभी उद्यमी उठायें और जिले तथा राज्य के औधोगिकरण में सहयोग करें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u