मोतिहारी।
सुगौली प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के सुगांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसको लेकर स्थानीय अधिकारी मुस्तैद है। जबकि जिला से विते कई दिनों से अधिकारी पहुंच तैयारी की जायजा में जूटे है। तो वहीं ग्रामीण काफी उत्साहित है। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी जोर शोर से चल रही है। चल रहे कार्यों का प्रभारी डीएम एवं एसपी स्वंय मुआयना कर रहे है। करीब करीब एक सप्ताह से सुगांव में अधिकारियों के आगमन का सिलसिला देख स्थानीय ग्रामीण काफी उत्साहित है। जिन्हे अपने सीएम के आगमन का इंतजार है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रही है। निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की कार्य अंतिम चरण में है। जबकि पोखर की जिर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं मनरेगा पार्क का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
कार्यक्रम स्थल परिसर स्थित पंचायत भवन में रंग-रोगन कार्य, साफ-सफाई, रोड की साफ-सफाई, नल-जल का कार्य, जीविका भवन व विद्यालय में रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कुछ कार्य अंतिम चरण में है। एक हीं परिसर में चल रहे कचरा प्रोसेसिंग यूनिट सहित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन व चल रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर आवश्यक गतिविधियों पर स्थानीय अधिकारी नजर रख रहे है। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पंचायत सरकार भवन, पोखर, पार्क सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान अधिकारियों ने परिसर स्थित तालाब को भी जीविका दीदियों को सौंपने की बात कही। इस जानकारी पर जीविका दीदियों को हर्ष है।
सीएम के आगमन की खबर सुन स्थानीय ग्रहण में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण सीएम के आगमन को अपना अहो भाग्य मान रहे है। बिते एक सप्ताह से मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर कुछ लोग असमंजस में थे। लेकिन उनके 24 दिसंबर को प्रगति यात्रा के दौरान मोतिहारी आने की सूचना पर एक बार फिर से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल दौड़ पड़ा है।


