Explore

Search

March 15, 2026 10:37 pm

IAS Coaching

रेल पुलिस ने करोड़ों रुपए के चरस के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया

मोतिहारी।

सुगौली रेल पुलिस ने चरस तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जहां रेल पुलिस ने करोड़ों रुपए के चरस के साथ तस्करों को दबोचने में कामयाब रही। रेल पुलिस ने सुगौली स्टेशन पर छापेमारी कर छह किलो चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर रेल पुलिस ने मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस का अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ बताया गया है। तस्कर चरस को सप्तक्रांति ट्रेन से दिल्ली ले जाने के फिराक में थे। जिसकी मिली सूचना के आधार पर रेल पुलिस सघन जांच अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

इसकी जानकारी देते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि अंतर्राज्यीय गिरोह के तस्करो के द्वारा भारी मात्रा में मादक पदार्थ ले जाया जानेवाला है। जिसकी सूचना पर रेल पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस बल की टीम ने सुगौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस टीम को देख दो संदिग्ध लोग भागने लगे। जिसको पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ लिया। टीम के द्वारा जांच करने पर उनके बैग से आधा-आधा किलोग्राम का बारह पैकेट चरस बरामद किया गया। जिसमे छह किलो एक सौ दस ग्राम चरस पाया गया।

टीम में रेल पुलिस उपाधीक्षक उमेश कुमार, रेल पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और रेल प्रभारी थानाध्यक्ष सुगौली नंदनी कुमारी सहित रेल पुलिस बल शामिल थे। गिरफ्तार तस्कर रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बताये गए है। रेल डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u