Explore

Search

March 15, 2026 11:31 pm

IAS Coaching

वीडियो कॉनफ्रेसिंग के माध्यम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपभोक्ताओं से किया संवाद

मोतिहारी।

सुगौली के नंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में वीडियो कॉनफ्रेसिंग के माध्यम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुफ्त बिजली को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण फैसले का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में नगरवासियों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में रक्सौल एसडीओ सुनील रंजन, सहायक आशीष आनंद, संजय मेघा, मुन्ना अनवर, चुन्नू कुमार, सहायक राजीव रंजन, विवेक कुमार, सीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, मुख्य पार्षद पति मो.अलीहसन सहित नगर के भारी संख्या में विद्युत उपभोक्ता मौजूद थे। मो. अलीहसन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों के हित में काम किया है। उन्होंने न केवल बिजली बल्कि पेंशन, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित कई वर्गों के लिए जन-कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत और सहूलियत मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक को सुविधाजनक और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना से लाखों उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और बिजली बिल का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।

ईधर, प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत सरकार भवन में भी जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी। जदयू के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली खपत पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।
कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री सदस्य सुनील भूषण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मुखिया रंजीत कुमार झा, मो साबिर, बिजली कर्मचारी संतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं भटहां सहित अन्य जगहों पर लाइव प्रसारण किया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u