सिकरहना नदी के जलस्तर में हुई भारी वृद्धि,
अवश्यंभावी बाढ़ कर डर से सहमें लोग,
कुछ जगहों पर पानी का दबाव व कटाव की स्थिति बनी
मोतिहारी।
तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से सुगौली सिकरहना नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। नदी के जलस्तर तेजी से वृद्धि होने से अवस्यंभावी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिससे सिकरहना नदी के समीप अवस्थित लोग डरे सहमें है। जबकि कुछ जगहों पर सिकरहना नदी रूक रूक कर कटाव कर रही है। वहीं कुछ जगहों पर पानी का भारी दबाव बना है। जिससे आसपास के लोग चिंतित है। वहीं कटाव से सिकरहना नदी के तट पर अवस्थित लोग दहशत में है। बताया जाता है कि पिछले दो दिनों के बारिश से सिकरहना नदी की जलस्तर में बढोत्तरी होने लगी। शुक्रवार व और शनिवार को भारी बारिश के बीच सिकरहना नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई। चौबीस घंटा के अंदर सुगौली में 190.8 एमएम बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण लालपरसा धूमनी टोला के समीप पूर्व में ध्वस्त बांध के सहारे सिकरहना नदी पानी फेंक दिया है। जो धीरे धीरे सरेह में प्रवेश कर रहा है।
प्रखंड के सुकुलपाकड पंचायत के लालपरसा दक्षिणी टोला गांव के वार्ड नं 5 के समीप सिकरहना नदी में रुक रुक कर हो रहे कटाव को लेकर स्थानीय ग्रामीण डरे सहमे है। दो दिन से रूक रुक कर हो रहे कटाव से आधा दर्जन घरों पर खतरा मंडराने लगा है। जहां एक बार फिर से सिकरहना नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। यहां पूर्व में कई बार कटाव हो चुका है। जहां पूर्व में किए गए पाइलिंग कार्य भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे कटाव का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन में करीब दो फिट नदी कटाव कर लिया है। इसके पूर्व नदी कटाव करते करते कुछ घर के करीब पहुंच गई है। स्थानीय ललीता देवी, कृपा देवी ने बताया कि अब सिकरहना नदी मेरे घर से तीन फीट पर है। अगर जल्द हीं मजबूत कटावरोधी कार्य नहीं हूआ तो घर नदी में समा जाएगा। स्थानीय बद्री पटेल, सुमन प्रसाद, ढोड़ाई प्रसाद आदि ने बताया कि डर है कि इस बार कटाव में कहीं हमलोगों का घर नदी में न समा जाए। यह कटाव हर साल होता है। अधिकारी लोग आते है,थोड़ बहुत काम होता है। स्थिती ज्यों की त्यों रह जाती है। यहां मजबूत काम नहीं होता है। जिससे यह समस्या आती है। वर्षों से नदी कटाव करते घर के बिल्कुल करीब आ गयी है। अगर कटाव की स्थिती यहीं रही तो कुछ घर नदी में विलीन हो जाएगा। रह रहकर नदी कटाव कर रही है, वावजूद भी विभाग समुचित कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं नदी में पानी बढ़ने से सुकुल पाकड के पुरनका टोला के वार्ड नं 10 एवं11 के समीप पानी नदी से उछल कर बह रहा है। इसी तरह लगातार बारिश होती रही हैं कितने घर बाढ़ की चपेट में आ सकता है।
सीकरहना नदी के जलस्तर में वृद्धि व कटाव की सूचना पर सीओ कुंदन कुमार ने सिकरहना तटबंध का जायजा लिया। जिसकी जानकारी उन्होंने संबंधित विभाग को दिया। इस बाबत सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। कुछ जगहों पर कटाव व दबाव की स्थिती बनी है। जिसकी जानकारी बाढ़ नियंत्रण सिकरहना के कार्यपालक अभियंता को जानकारी दे दी गई है।




Total Users : 17212
Views Last 30 days : 1349
Views This Month : 530