सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स की एसोसिएटशिप स्वीकृत, अशोक कुमार गुप्ता को मिली सदस्यता, चैंबर ने जताया हर्ष
मोतिहारी।
सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता को चैंबर की एसोसिएटशिप प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में चैंबर के प्रधान सचिव मुकेश कुमार जैन द्वारा पत्र जारी कर इसकी औपचारिक सूचना दी गई। जारी पत्र के अनुसार, सदस्यता विकास उप-समिति की बैठक 27 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अशोक कुमार गुप्ता के एसोसिएटशिप आवेदन पर विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया गया। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि चैंबर की एसोसिएटशिप स्वीकृत होने पर उन्हें बधाई दी गई है तथा भविष्य में चैंबर की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई गई है।
अशोक कुमार गुप्ता ने एसोसिएटशिप स्वीकृत होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा और स्थानीय व्यवसाय को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ज्ञात हो कि सुगौली चैंबर ऑफ कॉमर्स क्षेत्र के व्यापारियों की प्रमुख संस्था है, जो व्यापारिक समस्याओं के समाधान, नीतिगत सुझाव और व्यवसायिक विकास के लिए कार्य करती रही है।
इसको लेकर शस्थानीय रामगोपाल खंडेलवाल, धर्मेंद्र कुमार नायक, प्रदीप सर्राफ, विकास कुमार शर्मा, अंकुर चौधरी, प्रशांत सर्राफ, सुरेश कुमार मोदी, अनूप सर्राफ, विमल कसेरा प्रियांशु सर्राफ, संजय कुमार मोदी, दिवाकर शर्मा, कमलेश कुमार उर्फ सोनू, डॉ प्रशांत कुमार, मिथलेश कुमार आदि लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।



Total Users : 17214
Views Last 30 days : 1351
Views This Month : 532