Explore

Search

March 15, 2026 11:29 pm

IAS Coaching

सुगौली पुलिस ने कुर्की जब्ती अभियान चलाया, तीन ने किया सरेंडर

 

मोतिहारी।

सुगौली पुलिस ने थाना क्षेत्र में कुर्की जब्ती अभियान चलाया। इससे पहले वर्षों से फरार चल रहे दहेज़ हत्या कांड का एक कुर्की वारंटी कुर्की के डर से गुरुवार को सुगौली थाना पर सरेंडर किया। कुर्की वारंटी नगर के देवान चौक निवासी नेयाज अहमद बताया गया है। जिसपर दहेज हत्या का एक मामला सुगौली थाना कांड संख्या 178/19 दर्ज है। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध कुर्की का वारंट निर्गत हुआ था। जिसको लेकर एसपी के सख्ती के बाद विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच उक्त आरोपी थाना पहुंच कुर्की के डर से सरेंडर किया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जूटी। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस थाना क्षेत्र के श्रीपुर लक्ष्मीपुर में कुर्की करने पहुंची पुलिस। जहां पुलिस ने कुर्की वारंटी को सरेंडर करने के लिए आधा घंटा की समय दी।जहां कुर्की वारंटी कुर्की की कार्रवाई शुरू होतें हीं पुलिस के पास सरेंडर किया। कुर्की वारंटी थाना मंजूर मियां बताया गया है। जो वर्ष 2011 से एक मामले में फरार चल रहा था। जिसपर
सुगौली कांड संख्या 88/11 दर्ज है। वहीं भटहां में कुर्की के डर से कुर्की वारंटी किशोर यादव पुलिस के पास सरेंडर कर दिया।

इस अभियान में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार, एसआई अनुराग कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर विशेष कुर्की जब्ती अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u