Explore

Search

April 20, 2026 2:58 pm

IAS Coaching

सुगौली में थाना किसान काउंसिल का सम्मेलन आयोजित

सुगौली सी.आई.टी.यू कार्यालय में 18वां थाना किसान काउंसिल का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन पीपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष कामरेड राजमंगल प्रसाद ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने किसानों की वर्तमान समस्याओं,बढ़ती महंगाई, कृषि लागत में वृद्धि तथा फसल के उचित मूल्य जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता ही उनके अधिकारों की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है।
सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड धनंजय पुरी एवं कामरेड एजाजूज हक ने संयुक्त रूप से की। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, गांव-गांव तक किसान सभा का विस्तार करने तथा कृषि से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भाषण जिलामंत्री कामरेड अशोक पाठक ने किया। उन्होंने संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए नवगठित कमिटी को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर 17 सदस्यीय नई कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में अध्यक्ष पद पर कामरेड मोहम्मद तूफैल,मंत्री के रूप में कामरेड राकेश झा,अनिल सिंह एवं शेख जलालुद्दीन संयुक्त मंत्री, तथा कामरेड देवेंद्र नारायण सिंह को चुना गया।

इसके अलावा ललन कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष,अनिल सिंह व शेख जलालुद्दीन उपाध्यक्ष,देवेंद्र नारायण सिंह उप सचिव बनाए गए। कमिटी में धनंजय पुरी,मोहम्मद एजाजूल हक,सुमंत कुमार,बुधन पासवान, शंभूशरण यादव, परमा साह, देवलाल राम,श्रीकांत यादव,सुरेंद्र महतो,महेंद्र महतो और मनेजर चौधरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। शिवमंगल साह को अस्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया। सम्मेलन में किसानों के हक और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u