Explore

Search

October 25, 2026 12:18 am

IAS Coaching

सम्राट चौधरी पर PK ने हमला बोलते हुए कहा कि- बिहार बीजेपी में मछली की तरह चेहरा खोजा जा रहा है

 

पटना।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी का बिहार में आज कुछ नहीं है। बिहार में आज बीजेपी का क्या है, जैसे तालाब में मछली पकड़ते हैं, वैसे वो खोज रहे हैं कि कोई मिल जाए जिसके चेहरे पर वो चुनाव लड़ लें। नरेंद्र मोदी के नाम पर ही जो कुछ वोट हैं, बस वही है। बिहार में आज किस बीजेपी नेता के नाम पर 5 वोट भी है? अभी जो पूर्व में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष थे, वो जब दूसरे दल से विधायकी का चुनाव लड़े तो उनको सिर्फ 6 हजार वोट मिला। बीते दिनों MLC का चुनाव हुआ था, वहां बीजेपी के पांच MP हैं और पूरी बीजेपी की ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी को सिर्फ 495 वोट मिला।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष की कमान ऐसे आदमी के हाथ में हैं जिनके बाबूजी लालू, नीतीश, मांझी सरकार में मंत्री रहे और आजकल उनके बेटे बीजेपी का उद्धार करने निकले हैं। मैं रोज बता रहा हूं पिछले 30 सालों में बिहार में MP, MLA बने हैं वो कुल 12 सौ से 15 सौ परिवार के लोगों में से ही निकलकर बने हैं। आज जिस दल जिस नेता का हवा हुआ सब उसी में आ जाता है। बीजेपी जैसे दल में भी आज उनको कोई नया आदमी नहीं मिल रहा। आज उनको भी वही आदमी मिला है जिसके बाप दादा पहले से राज कर रहे हैं। बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पास ऐसा कौन सा ज्ञान था जो उन्होंनेे 15 सालों में नहीं कर किया जो अब उनके बेटे अब आकर कर देंगे। आज बिहार में बीजेपी का क्या है वो आज नेता खोज रहे हैं। आज वो खोज रहे हैं कि कहीं कोई मिल जाए जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जा सके।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u