Explore

Search

October 24, 2026 10:08 pm

IAS Coaching

सुशील मोदी को कैंसर, एक्स पर लिखा- ‘अब बताने का समय आ गया है

सुशील मोदी को कैंसर, एक्स पर लिखा- ‘अब बताने का समय आ गया है

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी नहीं निभा पाएंगे. दरअसल सुशील कुमार मोदी पिछले 6 महीने से कैंसर से पीड़ित हैं, इसलिए उन्होंने इस चुनाव में पार्टी के लिए कुछ नहीं कर पाने की बात कही है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी है.

सुशील कुमार मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है कि “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं.अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोक सभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा. पीएम को सब कुछ बता दिया है. देश,बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित”

सुशील कुमार मोदी के पोस्ट से ये बात पूरी तरह साफ है कि वो पिछले 6 महीने से इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन अब जाकर उन्होंने इसके बारे में जानकारी साझा की है. उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि पीएम को सब कुछ बता दिया है.  दरअसल लोकसभा चुनाव की जंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी थी. लेकिन उस हालत में नहीं होने के कारण आखिरकार उन्होंने लिखा कि अब बताने का समय आ गया है कि इस बार वो लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे.

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u