Explore

Search

October 24, 2026 10:00 pm

IAS Coaching

अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया

मोतिहारी।

शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में सुगौली क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय मनसींघा उत्तरी सह नकरदेई ऊर्दू में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मो. सैदुल्लाह अंसारी ने किया। इस मौके पर उच्च विद्यालय के छात्रों को वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण होने पर परिणाम पत्रक वितरण किया गया। उससे पूर्व रंगोली, पेंटिग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें नवीं की साबिया खानम को प्रथम स्थान, शिबू खानम को द्वितीय स्थान तथा रवि कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक श्री अंसारी ने कहा कि छात्रों में इसे कार्यक्रम आयोजित करने से उनकी बौद्धिक, शारीरिक, समाजिक विकास में सहायक होता है। वही शिक्षिका अनुराधा कुमारी ने कहा कि छात्र हमारे देश के रीढ़ की हड्डी के समान है जिनका मजबूत होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचलन रवि रंजन कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षक अखिलेश यादव, चांदनी बेगम, रोहन पांडे, मनीष कुमार, रामानंद कुमार सिंह, श्याम बहादुर गुप्ता, नवल किशोर ठाकुर, अर्चना कुमारी, जेयाउल हक, मो. सलमान, सिद्धि कुमारी, नुदरत खातून, गुड़िया कुमारी आदि मौजूद थे।

वहीं कार्यक्रम के प्रथम दिन आयोजित दीक्षांत समारोह सह शिक्षक अभिभावक गोष्ठी सह वार्षिक मूल्यांकन प्रगति पत्रक समरोह कए दौरान वर्ग छठा, सातवां और आठवां के छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस मेडल से पुरस्कृत किया गया। वर्ग छठा कि ऋषिका कुमारी को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर गोल्ड मेडल, शिजा खातून को द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने सिल्वर मेडल, तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर अब्दुल कुदुश खान को कांस मेडल से पुरस्कृत किया गया। वर्ग सातवां मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शाइस्ता खानम को गोल मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर खुशी कुमारी को सिल्वर मेडल, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर रवीन्द्र कुमार को कांस मेडल से पुरस्कृत किया गया। वही वर्ग आठवां के सबाना खातून को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सागर कुमार को सिल्वर मेडल तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने पर तेतरी कुमारी को कांस मेडल से पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रधानाध्यापक मोo सैदुल्लाह अंसारी सह शिक्षक नेता ने की।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u