Explore

Search

October 28, 2024 3:52 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

सुगौली में एनडीए का सर्वाधिक बढाने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश व उमंग, संजय जायसलाल का जीत का चौका

मोतिहारी।

सांसद डा. संजय जायसवाल को चौथी बार शानदार जीत को लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वहीं सुगौली बिधान सभा द्वारा सर्वाधिक बढ़त बढाने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश व उमंग और बढ़ गया है। बताते चलें कि पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के अंदर पडने वाले प.चंपारण के तीन विधानसभा और पूर्वी चंपारण के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुगौली विधानसभा का नंबर वन होने को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का खुशी सातवें आसमान पर है। सुगौली विधू में एनडीए का शानदार बढत 32647 है। एनडीए को कुल मत 99323 प्राप्त हुआ जबकि कांग्रेस को 66676 मत प्राप्त। जिसमें सुगौली प्रखंड का लिडिंग 20995 एवं रामगढवा प्रखंड का लिडिंग 11652 है। प्रखंड की भी बात करें तो रामगढवा से ज्यादा सुगौली का बढत है। इस तरह दोनों प्रखंड में महागठबंधन पर एनडीए भारी पड़ा है।

चुनाव पूर्व प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एनडीए प्रत्याशी डा. संजय जायसवाल जीत दिलाने का प्रण सच में साबित हुआ। जिसको लेकर शानदार बढत दिलाने को ठान लिया था। एनडीए के मेहनतकश कार्यकर्ताओं व नेताओं के फलस्वरूप भाजपा कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरिके से काम करना शुरू कर दिया। आपसी तालमेल व बेहिचक किसी नकारात्मक सवाल के जोर शोर से आम मतदाता तक संपर्क साधने की गति तेज करते हुए अपनी पार्टी के प्रति समर्पण का मिसाल भी पेश किया। और मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए कोई कसर नही छोरा। चुनाव के पूर्व और घोषणा के बाद से हीं भाजपा कार्यकर्ता विजय संकल्प का मूल मंत्र लेकर इस अभियान में लग गए थे। इसके तहत कार्यकर्ता डोर टू डोर अभियान चलाकर भाजपा के निती व सिद्धांत व पीम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने का काम शुरू कर दिया। अलग अलग टोली बनाकर एनडीए नेता व कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं सहित देश की अखंडता व सुरक्षा की बातों से मतदाताओं को अवगत कराया। जिसका भरपूर लाभ भी मिला। वहीं चुनाव को लेकर हर बुथ पर युवाओं की टीम तैनात किया गया था।

एनडीए की शानदार बढत में मोदी लहर के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत भी रंग लाई। जबकि स्थानीय कई भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास व सहयोग काफी मददगार साबित हुआ। बताया जाता है कि पुरे चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री श्री सहनी लगातार अपने स्वजातीय मतदाताओं पर नजर जमाये रहे। जिसका लाभ भाजपा को भरपूर मिल पाया। वहीं अन्य नेताओं की तैयारी व व्यवस्थित प्रचार प्रसार के बदौलत सुगौली का शानदार बढत रहा। जिस योजना को महागठबंधन के नेता तोडने में असफल साबित रहे। एनडीए प्रत्याशी श्री जायसवाल का जनसंपर्क अभियान का भी मायने रहा। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, प्रदीप सर्राफ, विकास शर्मा आदि नेता मानते है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोगों ने विश्वास कर भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया है। इस जीत को देश की जरूरत बताते हुए पूर्व मंत्री श्री सहनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगती की ओर है। यह जीत कार्यकर्ताओं व सही नेतृत्व की कर्मठता की जीत है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u