Explore

Search

October 24, 2026 10:51 pm

IAS Coaching

जन सुराज अभियान अब राजनीतिक दल में होगा परिवर्तित, सर्वसम्मति से तय की गई 2 अक्तूबर 2024 की तारीख

जन सुराज अभियान अब राजनीतिक दल में होगा परिवर्तित, सर्वसम्मति से तय की गई 2 अक्तूबर 2024 की तारीख

पटना।

जन सुराज अभियान अब एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होगा। 2 अक्तूबर 2022 से शुरू हुई जन सुराज पदयात्रा आगामी 2 अक्तूबर 2024 को एक राजनीतिक पार्टी का स्वरूप लेगी। ये निर्णय रविवार 9 जून को पटना के ज्ञान भवन स्थित बापू सभागार में हुआ। जन सुराज के संगठन से जुड़े हजारों लोगों रविवार को एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कुल तीन प्रस्ताव लाए। सभी लोगों ने आम सहमति से तीनों प्रस्ताव को पारित किया। पहला प्रस्ताव लाया गया कि जन सुराज को एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर कब घोषित किया जाए। इस पर सभी लोगों ने एक सुर में 2 अक्तूबर 2024 की तारीख तय की। दूसरा प्रस्ताव यह लाया गया कि जन सुराज बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इस प्रस्ताव पर भी सभी लोगों ने एकमत अपनी सहमति दर्ज कराई। तीसरा प्रस्ताव यह पारित किया गया कि जन सुराज समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के हिसाब से संगठन और टिकट में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सभी लोगों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को भी पारित किया।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। हर लोकसभा क्षेत्र के भीतर आने वाले एक विधानसभा सीट से कम से कम एक महिला को जरूर चुनाव लड़ाया जाएगा। जन सुराज के संविधान निर्माण के लिए बनाई गई समिति को संविधान निर्माण करने की स्वीकृति दी गई। पदाधिकारियों ने पार्टी के संविधान को लेकर सुझाव भी दिए। प्रशांत किशोर ने जन सुराज संगठन के पदाधिकारियों को बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिलास्तर तक संगठन को अधिक मजबूत बनाने और घर-घर जन सुराज अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u