Explore

Search

October 24, 2026 10:08 pm

IAS Coaching

जन सुराज की बात अगर घर-घर पहुंच गई तो इतना सीट आएगा कि लोग गिन नहीं पाएंगे, या तो अर्श पर मरेंगे या फर्श पर: प्रशांत किशोर

 

पटना।

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार के ज्ञान भवन में जन सुराज से जुड़े हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिन मुझसे 1 सज्जन ने पूछा कि सीट बहुमत भर नहीं आया तो बिहार में किस पार्टी से गठबंधन कीजिएगा? मैंने उनको जवाब देते हुए कहा कि जन सुराज की जो परिकल्पना है और उसमें जब जन सुराज दल बना कर चुनाव लड़ेगी तो हम या तो अर्श पर मरेंगे या फर्श पर मरेंगे। बीच में लटकने का कोई उपाय नहीं है। जन सुराज की बात अगर घर-घर पहूंच गई तो इतना सीट आएगा की गिन नहीं पायेगा। इसके अलावा बिहार में सब प्रयास के बाद भी बिहार की जनता के दिमाग में जो काई लगी है और उसे हम साफ नहीं कर पाए तो 10 के नीचे ही सिमट जाएंगे और इसके बाद द्वारा प्रयास करना पड़ेगा। बिहार में गठबंधन का कोई उपाय नहीं है न चुनाव के पहले न चुनाव के बाद। जन सुराज से जुड़े लोगों से कोई पूछे तो उन्हें बताएं कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u