Explore

Search

October 28, 2024 3:55 am

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

सुगौली नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण सफाई कार्य बाधित

मोतिहारी।

सुगौली नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण सफाई कार्य बाधित है। अपनी समस्या व मागों को लेकर सफाई कर्मी चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई नहीं होने से नगर के कई जगहों पर गंदगी व कचरे का अंबार लग गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ गई है। जैसे तेसे लोग खुद से कुछ सफाई कर रहे है। अगर सफाई कर्मी आज या कल में काम पर वापस नहीं लौटते है तो कचरे का ढेर लग जाएगा। सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण नाली की स्थिति भी खराब होती जा रही है। नगर के अधिकांश जगहों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है।

बताते चलें कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिऐ सोमवार से सफाई कर्मी हड़ताल पर है। जिससे चार दिनों से नगर की सफाई नहीं हो रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर के कई जगहों पर गंदगी व कचरा लग गया है। जिससे स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार एवं राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर के मुख्य बजार स्थित मुख्य मार्ग, सब्जी बजार आदि जगहों पर अत्याधिक कचरा लग गया है। जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। इसको लेकर सुगौली व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर सफाई कर्मी ज्यादा दिन हड़ताल पर रह गए तो कचरा का ढेर लग जाएगा। जिससे लोगों की और परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं महामारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। इस बाबत ईओ अजय कुमार से संपर्क साधा गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सका।
वहीं नगर पंचायत के व्यवस्था से नाराज स्थानीय ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है कि अधिकारी इस तथ्य पर पहल नहीं कर रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों व पार्षदों को पहल कर सफाई कार्य शुरू कराना चाहिए। स्थानीय रेयाजूल हक मुन्ना, सुरेश मोदी, अशोक गुप्ता, अंकुर चौधरी, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने बताया कि इसके लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को सफाईकर्मियों से ठोस बात कर सफाई व्यवस्था शुरू कराना चाहिए नहीं तो कोई तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करना चाहिए। इस संबंध में उपमुख्य पार्षद सरिता कुमारी ने बताया कि सफाई कर्मियों की पीएफ कटने की साबूत की मांग जायज है। इसको लेकर समस्या समाधान के लिए सफाई एजेंसी को अवगत करा दिया गया है। जल्द हीं समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u