Explore

Search

July 25, 2026 4:23 am

IAS Coaching

डीएम एसपी ने जलस्तर कख निरीक्षण किया,दिया आवश्यक निर्देश

मोतिहारी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  ने संग्रामपुर के   दक्षिणी भवानीपुर पंचायत, मंगलापुर दक्षिणी बरियरिया एवं पुछरिया, पूर्वी संग्रामपुर के पास नदी के बढ़ते हुए जल स्तर का निरीक्षण किए । इस दौरान संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी एवं राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रभावित होने वाले लोगों से बातचीत की एवं प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया ।आश्रय स्थलों पर आवश्यक बुनियादी सुविधा यथा पेयजल, शौचालय, लाईट, ईत्यादि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।

सामुदायिक किचेन के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने वार्तालाप किया एवं स्थानीय प्रशासन को सहयोग करने हेतु जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया ।जिलाधिकारी द्वारा PHC संग्रामपुर में दवाईयों के स्टॉक ईत्यादि के भौतिक सत्यापन के संदर्भ में पूर्व दिये गये दिशा-निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गयी ।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u