Explore

Search

October 26, 2026 12:17 am

IAS Coaching

सिकरहना नदी का पानी का फैलाव जारी, डरे सहमें लोग

मोतिहारी।

सुगौली सिकरहना नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि सोमवार को यथावत रहा। जिससे कुछ नये इलाके में नदी का पानी प्रवेश किया है। जबकि कुछ मार्ग से पानी बहने लगी है। जिससे सिकरहना नदी अवस्थित लोग अवस्यंभावी बाढ़ के डर से डरे सहमें है। प्रखंड के लालपरसा धूमनी टोला के समीप पूर्व में ध्वस्त बांध के सहारे पानी सरेही इलाके में प्रवेश कर रहा है। जिससे लालपरसा सहित अन्य सरेह में पानी का फैलाव हो रहा है। वहीं नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के नायका टोला में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे करीब तीस घरों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस गांव के मार्ग पर पानी चढ़ गया है। जिससे आने जाने में स्थानीय ग्रामीणों को कुछ तकलीफ होने लगी है।

जबकि सिकहना पुल से सटे वार्ड 12 अमीर खां टोला के समीप बांध से पानी का रिसाव हो रहा है। जबकि नगर पंचायत के वार्ड 2, 3 11, 12, 13 के सरेही इलाके में हल्का पानी प्रवेश किया है। यदि तेज बारिश हुई और नदी के जल स्तर में वृद्धि हुई तो बाढ़ आने की संभावना बढ़ जाएगी। जिससे लोगों को ऊंचे स्थल पर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

नपं उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा ने विभिन्न वार्ड का दौरा कर लोगों जागरूक करते हुए पानी बढने की जानकारी लिया और समस्या व वस्तुस्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया। कई दिनों से हो रही बारिश व नेपाल से पानी आने के कारण सिकरहना नदी चफान पर है। जिससे लोग बाढ़ आने की डर से सहमें है। कुछ जगहों पर पानी का भारी दबाव है। जिससे सिकहना नदी के आसपास कज पंचायत के लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बाबत सीओ कुंदन कुमार ने कहा कि इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। लोगो को भी जागरूक किया जा रहा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u