Explore

Search

July 24, 2026 7:38 am

IAS Coaching

पानी से भरे गढ्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चे की हुई मौत, एक का चल रहा इलाज

पूर्वी चंपारण।

मोतिहारी में तीन बच्चे नहाने के दौरान गड्ढे में डूब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाबत बताया जाता है कि मोतिहारी के भोपतपुर के वार्ड-8 तिजोरारागढ़ में पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। उनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति गंभीर है, जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

मृतकों में दिवाकर राम का 14 साल का पुत्र राहुल कुमार और दिनेश राम की सात वर्षीय बेटी गुड्डी कुमारी शामिल है। वहीं, दिवाकर राम की 10 वर्षीय बेटी रूपा कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे एसआई रामेश्वर भंडारी ने मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि मृतक के घर घर कोहराम मचा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u