Explore

Search

October 25, 2026 11:54 pm

IAS Coaching

फर्जी डॉक्टरों और अवैध नर्सिंग होम्स के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन

फर्जी डॉक्टरों और अवैध नर्सिंग होम्स के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन, पैदल मार्च निकाल आक्रोश जताया

मोतिहारी।

सुगौली में अवैध नर्सिंग होम की मनमानी और फर्जी डॉक्टरों के विरोध में नेशनल एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के तत्वावधान में एक पैदल मार्च और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने थाना चौक से स्टेश चौक तक आक्रोश मार्च निकाल कर विरोध जताया। इस दौरान अवैध नरसिंह होम बंद हो, गरीबों का सोशन बंद हो का नारे लगा रहे थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि सुगौली स्थित अवैध नर्सिंग होम और फर्जी डॉक्टरों द्वारा लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह एक गंभीर मुद्दा बन गया है। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। डॉक्टर भगवान के रूप होते हैं। लेकिन कुछ संस्थान मरीजों का शोषण कर रहे हैं और अधिक वसूली कर रहे है। गलत रिपोर्ट देकर मरीजों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। अस्पताल के बाहर किसी बड़े डॉक्टर का बोर्ड लगा रहता है, लेकिन अंदर कंपाउंडर इलाज करता है। इस स्थिति को देखते हुए
इस अभियान का उद्देश्य जनमानस को जागरूक करना और गरीब मरीजों का शोषण रोकना है। हम चाहते हैं कि लोग केवल सत्यापित और योग्य डॉक्टरों से ही इलाज कराएं। यदि किसी से अधिक फीस वसूली जाती है या इलाज में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो हमारे टीम से संपर्क करें। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पैसे की कमी के कारण कोई गरीब मरीज अपनी जान न गवाए। जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक मदद और मुफ्त इलाज की व्यवस्था के लिए भी हम तत्पर हैं।

समाजिक कार्यकर्ता सुजीत रमन ने कहा हमारा उद्देश्य है कि कोई भी गरीब मरीज पैसे के अभाव में दम न तोड़े। इसके साथ हीं सभी फर्जी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई के लिए हम उच्च अधिकारियों और बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। इस गंभीर स्थिति में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस अभियान में भाग लें और समाज के हर व्यक्ति को जागरूक बनाएं ताकि फर्जी डॉक्टरों और अवैध नर्सिंग होम्स के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सकें।

मौके पर वूमेन प्रोटेक्शन जिला सचिव मनीष सिंह, मोनिका सिंह भोजपुरी गायिका नीतू कश्यप, प्रिंस चौबे, मनप्रीत ठाकुर, अनमोल सिंह, विकास कश्यप सहित सैकड़ो अन्य मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u