Explore

Search

July 24, 2026 10:09 am

IAS Coaching

नायका टोला में दुबारा बाढ़ आफत बनकर आई, एक सप्ताह में दुसरी बार बढ़ी परेशानी

मोतिहारी।

सुगौली सिकरहना नदी में एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि होने से नीचले सरेही इलाके में पानी प्रवेश हो गया है। वहीं नगर के वार्ड एक के नायका टोला गांव दुबारा बाढ़ के चपेट में आ गया है। एक सप्ताह के अंदर दुसरी बार इस गांव में बाढ़ आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर पानी होने से आवाजाही प्रभावित हो गया है। जिससे गांव से बाहर पानी हेलकर लोग आवश्यक सामग्री की खरिदारी कर रहे है। जबकि लालपरसा धूमनी टोला के समीप पूर्व में ध्वस्त बांध के सहारे पुनः पानी सरेही इलाकों में प्रवेश कर रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों द्वारा रोपे गए धान जो पानी से डुबने लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिते तीन चार दिन पहले पानी कम हुआ था,जिससे कुछ उम्मीद जगी कि अब खेती हो जाएगा। लेकिन दुसरी बार बढ़ रही पानी से फिर चिंता सताने लगी है। वहीं लालपरसा- चीलझपटी मार्ग, निमुई रायटोला सहित कुछ मार्ग पर पानी बहने लगा है। बिते कई दिनों से सिकरहना नदी में जलस्तर उतार चढ़ाव जारी है।

नगर पंचायत के वार्ड एक के नायका टोला बस्ती दुबारा बाढ़ के चपेट में आ गया है। जहां कई परेशानियों के साथ किसानों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। बाढ़ के कारण खेतों में लगे पानी को लेकर स्थानीय किसान काफी चिंतित है। करीब तीस घरों का यह बस्ती पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में है। इस गांव के मार्ग पर करीब ढाई फीट पानी है। गांवों में जाने के रास्ते बाढ़ के पानी से बंद है। सड़क सरेह और गांव पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में है। लगभग डेढ़ किलोमीटर पानी पारकर लोग बाहर निकल रहे है। बाढ़ के कारण बाढ़ पीड़ितों के चुल्हे चौखट पर आफत पड़ गई है। जिन्हें ठीक से भोजन करना मुश्किल हो गया है। इस वर्ष पहली बार आई बाढ़ के परेशानियों से अभी उभरे नहीं थे कि एक बार फिर से बाढ़ आफत बनकर आ गई है। वहीं आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने के लिए लोगों को गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। किसी तरह लोग पानी पारकर घर से बाहर निकल खरीदारी कर रहे है।

इस गांव के समीप अवस्थित विकास कुमार ने बताया कि नायका टोला गांव के लोग दुसरी बार आई बाढ़ से भारी परेशानी झेल रहे है। सड़क पर ज्यादा पानी लगने के कारण गांव में आने जाने का रास्ता बंद है। किसी तरह लोग पानी पार कर गांव से बाहर निकल रहे है और बाहर से खाने पीने का सामान खरीद रहे है। स्थानीय उपमुख्य पार्षद पति विकास शर्मा ने बताया कि नायका टोला में दुबारा बाढ़ आने से लोगों की परेशानी कुछ ज्यादा हीं बढ़ गई है। बाढ़ से पूरी तरह घिरे नायका टोला निवासी सुदीश कुमार, कोलाई यादव आदि ने बताया कि बाढ़ के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। खाने पीने में भारी तकलीफ हो रही है। साथ हीं मवेशियों को भी चारा के लाले पड़ गए है। दुबारा आई बाढ से मुश्किल और बढ़ गया है। वहीं दैनिक भास्कर को दुरभाष पर स्थानीय अनील कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण नायका टोला बेलईठ बस्ती में बहुत परेशानी है। घर के जरूरी सामान मुश्किल से खरीद कर आ रहा है। अभी इस साल के पहली बाढ़ से उबरे नहीं कि दुबारा बाढ़ परेशानी में डाल दिया है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u